सीएम रेखा गुप्ता ने नीली झील किनारे किया योग, साथ ही दिल्ली के लिए किया ये बड़ा ऐलान
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (21 जून, 2026): 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को दक्षिण दिल्ली स्थित असोला भाटी की नीली झील के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भाग लेकर नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। दिल्ली सरकार ने इस वर्ष ‘एक दिल्ली, एक योग’ (One Delhi, One Yoga) थीम के तहत राजधानी की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम (Exercise) नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारतीय जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पहल पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक मान्यता मिली और आज पूरी दुनिया योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa), सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri), वरिष्ठ अधिकारी, योग प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने असोला भाटी को दिल्ली की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि यहां की जैव विविधता (Biodiversity), नीली झील, हरित वन और वन्यजीव राजधानी के लोगों को प्रकृति से जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं।
योग कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विकसित भारत नर्सरी (Viksit Bharat Nursery) का निरीक्षण किया और दक्षिणी रिज क्षेत्र में चल रहे पौधारोपण (Plantation) एवं वन संरक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जुलाई से दिल्ली सरकार ‘क्लीन दिल्ली, ग्रीन दिल्ली’ (Clean Delhi, Green Delhi) अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत इस वर्ष 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) करेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान से प्रेरित होकर पौधारोपण भी किया और नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग और प्रकृति दोनों का साथ स्वस्थ, संतुलित और समृद्ध जीवन की आधारशिला है। इस दौरान उन्होंने असोला भाटी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में तैनात 132 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) के जवानों से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान की भी सराहना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।