Greater Noida News (21/06/2026): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और शारदा केयर, हेल्थ सिटी, शारदा हॉस्पिटल ने विश्व योग दिवस पर योगोत्सव का आयोजन किया। इसमें 500 से अधिक छात्र और फैकल्टी ने विभिन्न योग के आसन किए। विदेशी छात्रों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शारदा केयर के डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ मरीज के परिजनो व एनएसएस सेल और एनसीसी 31 यूपी गर्ल्स बटालियन ने योग किया।
कार्यक्रम में फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया, जिसमें बीपी, शुगर और बीएमआई परीक्षणों के साथ-साथ विशेष डिजिटल स्वास्थ्य कूपन की पेशकश की गई, जिससे निवारक स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक कल्याण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई।
शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अभ्यास किए जाने वाले कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस प्रोटोकॉल के अभ्यास के अतिरिक्त योग सम्बन्धित अन्य गतिविधियों विश्वविद्यालय में संचालित की जाएंगी। इन गतिविधियों में प्रमुख रूप से योग व्याख्यान, विविध योग क्रियाओं का प्रदर्शन एवं चेयर योग सेशन का भी आयोजन किया गया। योग के माध्यम से लोगों के बीच वैश्विक समन्वय को मजबूत करना है। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को शारीरिक और मानसिक रोगों और उनके समाधान के बारे में जागरूक करना है।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि लोगों को योग के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताना योग के माध्यम से लोगों के अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोगों को जोड़ना। योगाभ्यास द्वारा लोगों को प्रकृति से जोड़ना है।लोगों को योग के माध्यम से मध्यस्थता की आदत डालना।योग के समग्र लाभों की ओर दुनिया भर के लोगों का ध्यान आकर्षित करना। व्यस्त कार्यक्रम से स्वास्थ्य के लिए एक दिन बिताने के लिए समुदायों को एक साथ लाना है।
इस दौरान मुख्य अथिति दिनेश राय, एनसीसी UP बटालियन 31 के कर्नल सुमित बाना,कैंप कमांडेंट कर्नल अंकुर,डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार, डीन अकडेमिक डॉ आर. सी सिंह,रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता,डॉ अन्विति गुप्ता, डॉ मोहित साहनी,डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार, छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ प्रमोद, डॉ पल्लवी गुप्ता डॉ यशोधरा समेत विभिन्न विभागों के एचओडी और डीन मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।