नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव में हाथरस के उद्यमी प्रदीप उपाध्याय को AYUSH Enterprise Award

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/06/2026): नेपाल की राजधानी काठमांडू में 12 से 14 जून तक आयोजित International AYUSH Conclave 4.0 – Nepal Edition के दौरान उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित आयुर्वेदिक औषधि निर्माण प्रतिष्ठान सत्यम आयुर्वेदिक के संचालक प्रदीप उपाध्याय को आयुष क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए AYUSH Enterprise Award से सम्मानित किया गया।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन Council for Integrative Vaidya Innovation & Collaboration (CIVIC), भारत तथा Nepal Chamber of Commerce (NCC), नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य आयुष पद्धतियों के वैश्विक विस्तार, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी से जुड़े चिकित्सकों, उद्यमियों और विशेषज्ञों की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी लोग स्वास्थ्य एवं आरोग्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और समाज को बेहतर जीवनशैली प्रदान करने में योगदान दे रहे हैं।

सम्मेलन में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि सुमन शेखर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सकारात्मक और मजबूत संबंधों का उल्लेख करते हुए आयुष उद्योग से जुड़े उद्यमियों को नेपाल के साथ व्यापारिक एवं निर्यात गतिविधियों का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दिशा में भारतीय दूतावास हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में Legends World Records, Dubai (UAE) के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी ने भी विशेष रूप से भाग लिया और आयुष क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं उपलब्धियों की सराहना की।

आयुष महासम्मेलन के नेपाल संस्करण में भारत के 25 से अधिक राज्यों के अलावा नेपाल, मलेशिया, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश और सिंगापुर से आए 254 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें आयुष चिकित्सक, शोधकर्ता, वेलनेस विशेषज्ञ, शिक्षाविद, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, औषधि निर्माता, उद्योगपति और उद्यमी शामिल रहे। सम्मेलन ने आयुष की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और उसके व्यापक प्रभाव को प्रदर्शित किया।

सम्मेलन के समापन अवसर पर उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चुनिंदा उद्यमियों और मैन्युफैक्चरर्स को AYUSH Enterprise Award प्रदान किए गए। प्रदीप उपाध्याय को यह सम्मान नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, CIVIC के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी तथा Legends World Records Dubai के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।