रात्रि चौपाल में विधायक तेजपाल नागर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/06/2026): केंद्र में बीजेपी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड बिसरख की ग्राम पंचायत खंगौड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दादरी विधानसभा के विधायक तेजपाल नागर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक तेजपाल नागर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, किसानों के हितों की रक्षा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान गांव के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने रात्रि चौपाल की जानकारी और कार्यक्रम की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर भी साझा कीं। उन्होंने इसे जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बताया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।