रात्रि चौपाल में विधायक धीरेंद्र सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (19/06/2026): केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चीती में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर जनसमस्याएं सुनीं तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, सफाई समेत विभिन्न स्थानीय समस्याएं और विकास संबंधी सुझाव विधायक के समक्ष रखे। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन की व्यवस्था गांव-गांव तक मजबूत हुई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब बिना भेदभाव सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रात्रि चौपाल की जानकारी और कार्यक्रम की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।