NOIDA News (18 जून 2026): गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस (Police Commissionerate) ने साइबर अपराध (Cyber Crime) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी लॉटरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले 10 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-3 पुलिस और साइबर सेल (Cyber Cell) की संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर-121 से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 20 मोबाइल फोन, 4 डेबिट कार्ड और ₹10,200 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पिछले करीब दो महीनों से NCRP पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों, IMEI और बैंक खातों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पता चला कि गिरोह मुख्य रूप से Facebook और Instagram पर फर्जी लॉटरी और इनाम जीतने के विज्ञापन चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद पीड़ितों को मात्र ₹50 में फर्जी लॉटरी टिकट भेजा जाता और फिर उन्हें ₹12 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा देकर टीडीएस (TDS), जीएसटी (GST), एनओसी (NOC), इनकम टैक्स क्लीयरेंस और आरबीआई क्लीयरेंस जैसे विभिन्न शुल्कों के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम वसूली जाती थी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुख्य रूप से दक्षिण भारत के लोगों को निशाना बनाते थे और उनकी स्थानीय भाषा में बातचीत कर विश्वास जीतते थे। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए फर्जी इनकम टैक्स विभाग और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दस्तावेज तैयार कर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाते थे। पुलिस से बचने के लिए गिरोह लगातार सिम कार्ड और मोबाइल नंबर बदलता था तथा इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड नष्ट कर देता था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में थाना फेस-3 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।