IGRS शिकायतों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी: डीएम, विभागाध्यक्षों को चेतावनी
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (18/06/2026): गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, शिकायतकर्ताओं से मिले फीडबैक और विभागवार रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने असंतुष्ट फीडबैक और डिफॉल्टर श्रेणी के मामलों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस को निर्देश दिए कि जिन विभागों का संतुष्टि फीडबैक 45 प्रतिशत से कम है, उनके विभागाध्यक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर आईजीआरएस पोर्टल की नियमित समीक्षा होती है और जनपद की रैंकिंग भी इसी आधार पर तय होती है। ऐसे में सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कर निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी विभागों को प्रत्येक माह शिकायतों के निस्तारण एवं शिकायतकर्ताओं से संवाद का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने वाले विभागों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग टीम भी आईजीआरएस शिकायतों की नियमित समीक्षा करेगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन अपने स्तर पर पोर्टल की मॉनिटरिंग करने और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा, एसडीएम जेवर दुर्गेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार, चारुल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।