Greater Noida News (17/06/2026): ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित चिटहेरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति मोहित ने घरेलू विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके।
पुलिस के अनुसार, मोहित और कविता ने करीब नौ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के वैवाहिक जीवन के दौरान किन परिस्थितियों में विवाद बढ़ा और घटना तक पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।