प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 जून 2026): प्रधानमंत्री Narendra Modi के निरंतर सेवाकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस क्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष Harsh Malhotra ने पूर्वी दिल्ली की लक्ष्मी नगर मेन मार्केट में स्थानीय विधायक Abhay Verma के साथ स्वच्छता अभियान की सांकेतिक शुरुआत की।

इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर चलने वाला अभियान है और इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी को कूड़ा इधर-उधर न फेंकने का संकल्प लेना चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों तथा अन्य निजी सफाई कर्मचारियों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजधानी की गलियों और सड़कों को साफ-सुथरा बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की सहभागिता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Sunita Kangra, शाहदरा जिला अध्यक्ष Deepak Gaba, पार्षद Ramkumar Sharma सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है और इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।