‘बेईमानी करने वालों को छोड़ेंगे नहीं’, बागी सांसदों पर संजय राउत का तीखा हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
Maharastra News (17 June 2026): शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट की चर्चाओं के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने बबागी रुख अपनाने वाले सांसदों को कड़ा संदेश दिया है। बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की राजनीति में सांसदों की खरीद-फरोख्त की जा रही है और कुछ लोगों को पार्टी छोड़ने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। राउत ने साफ कहा कि जो भी नेता पार्टी छोड़ना चाहता है, वह पहले अपने पद से इस्तीफा दे और उसके बाद ही कोई दूसरा फैसला ले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी और जनता ऐसे कदमों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
राउत ने दावा किया कि कथित “ऑपरेशन टाइगर” के तहत सांसदों को करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है। उनका आरोप है कि कुछ सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये देकर पार्टी तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी के सभी सांसद एकजुट हैं और संसदीय दल की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) को कमजोर करने के लिए लगातार राजनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं।
अपने बयान में संजय राउत ने भावनात्मक अंदाज भी अपनाया और कहा कि “शिवसेना हमारी मां है, कोई बेईमानी करेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं।” उन्होंने कहा कि कई नेताओं ने पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी, इसलिए अब विश्वासघात स्वीकार नहीं किया जाएगा। राउत के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में अरविंद सावंत और अनिल देसाई भी मौजूद रहे। उनके इन बयानों से महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर पार्टी की आगामी संसदीय दल की बैठक पर टिकी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।