नोएडा एयरपोर्ट बना उत्तर भारत का नया कार्गो गेटवे, पहली उड़ान का सफल संचालन
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (17/06/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने विकास के सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली घरेलू कार्गो फ्लाइट का सफल संचालन किया। चेन्नई से लगभग 20 टन माल लेकर पहुंची मालवाहक विमान का एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कार्गो की लोडिंग और अनलोडिंग की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
एयरपोर्ट पर पहुंचा बोइंग 737-800F कार्गो विमान खाद्य उत्पादों, ऑटोमोबाइल उपकरणों, मोबाइल डिवाइस तथा अन्य व्यावसायिक सामान सहित विभिन्न प्रकार का माल लेकर आया था। इस सफल संचालन के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि नोएडा एयरपोर्ट का कार्गो टर्मिनल नियमित माल परिवहन सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार है।
कार्गो सेवाओं की शुरुआत से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योगों, व्यापारियों और किसानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। अब क्षेत्र के उत्पाद कम समय और कम लागत में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सकेंगे। इससे निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

एयरपोर्ट परिसर में प्रथम चरण के तहत लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक कार्गो हब विकसित किया गया है। यहां आधुनिक वेयरहाउस, डिजिटल कार्गो प्रबंधन प्रणाली और ट्रकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह हब प्रतिवर्ष लाखों टन माल के संचालन में सक्षम होगा और क्षेत्र को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, जुलाई से कार्गो उड़ानों का दायरा और विस्तारित किया जाएगा। भविष्य में कार्गो क्षमता को कई गुना बढ़ाने की योजना है, जिससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर माल परिवहन का दबाव कम होगा और उत्तर भारत के व्यापार एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को नई गति मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।