किसानों को पहली हवाई यात्रा कराकर सीएम ने दिया सम्मान, जेवर को दिलाई वैश्विक पहचान: MLA Dhirendra Singh

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (15/06/2026) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के संचालन के अवसर पर किसानों को पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव कराने की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (MLA Dhirendra Singh) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में न केवल उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, बल्कि उन किसानों और ग्रामीण परिवारों को भी सम्मान दिया जा रहा है जिन्होंने प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जेवर क्षेत्र की भावनाओं, किसानों के संघर्ष और उनके योगदान का प्रतीक एक विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक स्मृति चिन्ह नहीं, बल्कि उन हजारों किसानों की भावनाओं का प्रतीक है जिन्होंने प्रदेश के विकास के लिए अपनी भूमि समर्पित की।

पहली बार हवाई यात्रा कर भावुक हुए किसान

विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर किसानों के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल को हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में ऐसी बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं जिनकी आयु 102 से 105 वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा कि अधिकांश किसानों ने अपने जीवन में कभी विमान में सफर नहीं किया था और संभवतः उन्हें भविष्य में भी ऐसा अवसर नहीं मिल पाता।

उन्होंने कहा कि जब इन किसानों और बुजुर्ग महिलाओं के चेहरों पर पहली हवाई यात्रा की खुशी और उत्साह देखा गया, तो यह क्षण अत्यंत भावुक करने वाला था। यह केवल यात्रा नहीं थी, बल्कि उन लोगों के सम्मान का प्रतीक थी जिन्होंने विकास की इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए अपना योगदान दिया।

जेवर को मिली वैश्विक पहचान

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि, आज जेवर का नाम राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र की पहचान और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी सोच और निर्णायक नेतृत्व के कारण जेवर आज वैश्विक निवेश, व्यापार और कनेक्टिविटी के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। जेवर क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञ हैं, क्योंकि उनके प्रयासों से यह क्षेत्र देश-दुनिया के मानचित्र पर प्रमुख स्थान हासिल करने में सफल हुआ है।

भूमिधरों के साथ खेतिहर मजदूरों को भी मिला सम्मान

विधायक ने बताया कि इस विशेष प्रतिनिधिमंडल में केवल भूमि देने वाले किसान ही शामिल नहीं थे, बल्कि ऐसे खेतिहर मजदूर और विस्थापित परिवारों के सदस्य भी शामिल किए गए जिनके पास स्वयं की भूमि नहीं थी, लेकिन जिन्होंने वर्षों तक कृषि कार्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान दिया।

इसके अलावा गांवों में सफाई कार्य करने वाली महिलाओं को भी इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील सोच को दर्शाती है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

किसानों के विश्वास का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनहित की परियोजनाओं के लिए अपनी भूमि देने वाले किसानों का विश्वास बनाए रखना सरकार का नैतिक दायित्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को सम्मान देकर यह संदेश दिया है कि विकास केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोगों के योगदान को सम्मान देना भी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं है, बल्कि यह किसानों के त्याग, विश्वास और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। मुख्यमंत्री की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और विकास के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।