Greater Noida News (14/06/2026): ग्रेटर नोएडा पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फायर मॉक ड्रिल (अग्नि सुरक्षा अभ्यास) का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य निवासियों और कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी के प्रति प्रशिक्षित करना रहा।
इस मॉक ड्रिल में सोसाइटी के निवासियों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों, मेंटेनेंस टीम, हाउसकीपिंग स्टाफ तथा हॉर्टिकल्चर स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा अग्निशामक यंत्रों के सही और प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विशाल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने समुदायों और आसपास के गांवों में भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से अग्निशामक उपकरणों की खरीद एवं उनकी उपलब्धता सुनिश्चित कर संभावित दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विशाल शर्मा ने यह भी कहा कि पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 आरडब्ल्यूए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं सुरक्षा कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि निवासियों की सुरक्षा, जागरूकता और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।