डेल्टा-1 RWA कोषाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने कीपकड़े गए चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/06/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच रविवार को स्थानीय निवासियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। सेक्टरवासियों का आरोप है कि गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद भी आरोपी जमानत पर छूटकर दोबारा चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में RWA कोषाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने बताया कि सेक्टर में लंबे समय से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि चोरों की पहचान होने के बावजूद उन्हें समय पर पकड़ पाना चुनौती बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार सुबह सेक्टर के ई-352 मकान से एक संदिग्ध युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर आरडब्ल्यूए कार्यालय पहुंचाया, जहां पूछताछ के दौरान उसकी पहचान प्रिंस के रूप में हुई।
ठाकुर विजय सिंह के अनुसार, प्रिंस पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और विभिन्न सेक्टरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोपों का सामना कर चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को पूर्व में भी कई बार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि केवल गिरफ्तारी और जेल भेजना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए प्रभावी और दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है। उनका मानना है कि बार-बार अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मजबूत निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
RWA कोषाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन, विशेष रूप से डीसीपी, से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया कि सेक्टर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधिकारियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। सेक्टरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ठोस और प्रभावी कदम उठाएगा, जिससे क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।