Young Entrepreneurs Society के मंच से युवा उद्यमियों को पुनीत आर्या ने क्या संदेश दिया

टेन न्यूज नेटवर्क

Moradabad News (14/06/2026): मुरादाबाद के होटल हॉलिडे रीजेंसी में आयोजित Young Entrepreneurs Society (YES) – Industry Connect & Honouring Excellence 2026 कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, हस्तशिल्प, पर्यावरण संरक्षण, आतिथ्य, कला एवं संस्कृति तथा जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को YES Excellence Awards 2026 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया (IAS) एवं सह-मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल (IPS) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राकेश कुमार (Director General, EPCH एवं Chairman, IEML), डॉ. नीरज खन्ना (Chairman, EPCH) तथा अमूल मेहरोत्रा (Chairman, Sourcing Professionals Alliance) शामिल रहे। कार्यक्रम में विधायक रितेश के. गुप्ता एवं महापौर विनोद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत करते हुए जनरल सेक्रेटरी पुनीत आर्या ने बताया कि इस कार्यक्रम की योजना लगभग एक महीने पहले बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ जोड़ना था, ताकि उद्यमियों को सरकार की नीतियों और योजनाओं की बेहतर जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी, एसएसपी और विधायक की मौजूदगी में उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें करीब 19 से 20 लोगों को उनके व्यवसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पुनीत आर्या ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान YES और सोर्सिंग प्रोफेशनल अलायंस (SPA) के बीच एक एमओयू भी साइन किया गया। इस समझौते का उद्देश्य उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दोनों संगठनों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने युवा उद्यमियों को संदेश देते हुए कहा कि उद्यमिता केवल व्यवसाय नहीं बल्कि एक कला और सीखने की प्रक्रिया है। यदि देश को आगे बढ़ाना है तो युवाओं को रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफल उद्यमी न केवल खुद आगे बढ़ते हैं, बल्कि समाज और देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

YES द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उद्योग जगत, निर्यातकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा उद्यमियों के बीच संवाद एवं सहयोग का सशक्त मंच भी बना। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित विभूतियों का सामूहिक ग्रुप फोटो लिया गया।

Young Entrepreneurs Society (YES) Awards 2026 ने यह संदेश दिया कि शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान ही समाज को नई दिशा और युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा प्रदान करता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।