Young Entrepreneurs Society (YES) Awards 2026: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों का सम्मान
टेन न्यूज नेटवर्क
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश (13 जून 2026): मुरादाबाद के होटल हॉलिडे रीजेंसी में आयोजित Young Entrepreneurs Society (YES) – Industry Connect & Honouring Excellence 2026 कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, हस्तशिल्प, पर्यावरण संरक्षण, आतिथ्य, कला-संस्कृति और जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को YES Excellence Awards 2026 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया (IAS) तथा सह-मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल (IPS) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राकेश कुमार (Director General, EPCH एवं Chairman, IEML), डॉ. नीरज खन्ना (Chairman, EPCH) और अमूल मेहरोत्रा (Chairman, Sourcing Professionals Alliance) शामिल रहे। कार्यक्रम में विधायक रितेश के. गुप्ता एवं महापौर विनोद अग्रवाल की उपस्थिति भी रही।

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ज्योति गुप्ता (सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल) को सम्मानित किया गया। उनकी ओर से गंजन गुप्ता ने पुरस्कार ग्रहण किया। भारतीय विरासत एवं कला संरक्षण के लिए बाबूलाल यादव, भूमि विकास एवं सामाजिक सेवा के लिए महेश चंद्र धनवाल, जनसेवा एवं कारीगर कल्याण के लिए नर्मिस इस्लाम तथा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए डॉ. धिशंत गोयल को सम्मान प्रदान किया गया।
स्कूल शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनिल सिंगल (गांधीनगर पब्लिक स्कूल) और अभिषेक अग्रवाल (मेयूर इंटरनेशनल) को भी YES Excellence Award से सम्मानित किया गया। वहीं मेडिकल एवं वोकेशनल एजुकेशन के क्षेत्र में योगदान के लिए राजीव कोठीवाल (आईएफएम यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद) को सम्मान मिला।
हस्तशिल्प उद्योग में आजीवन योगदान के लिए वरिष्ठ उद्योगपति कृष्णलाल ढल को Pioneer of the Industry Award से नवाजा गया। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मनोज आहूजा तथा एक्सपोर्ट पैकेजिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में योगदान के लिए मानस समीर को सम्मानित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण एवं सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए विपिन गुप्ता को YES Excellence Award प्रदान किया गया। उनके द्वारा विकसित घरेलू पर्यावरण मॉडल को समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया गया।
समारोह का विशेष आकर्षण अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए फायर ऑफिसर ज्ञान प्रकाश शर्मा को प्रदान किया गया YES Special Recognition Award रहा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके ज्ञान प्रकाश शर्मा को पहले भी President Gallantry Award, संयुक्त राष्ट्र सम्मान, उत्तर प्रदेश रत्न, उत्तराखंड रत्न और दिल्ली रत्न जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत, निर्यातकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा उद्यमियों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। आयोजन के अंत में सभी सम्मानित हस्तियों का सामूहिक छायाचित्र लिया गया।
YES Awards 2026 ने यह संदेश दिया कि शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समाज को नई दिशा और युवाओं को नई प्रेरणा प्रदान करता है।।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।