CM Yogi का गौतमबुद्ध नगर के लिए बड़ा ऐलान: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी से बड़े वादे
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (12 जून 2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा (E-Bus Service) के शुभारंभ अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ग्रीन मोबिलिटी (Green Mobility) और सस्टेनेबल डेवलपमेंट (Sustainable Development) के विज़न को धरातल पर उतारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change), ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) और बढ़ते प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के संचालन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहयोग से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर आज देश का प्रमुख आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स हब (IT & Electronics Hub) बन चुका है। यहां डाटा सेंटर (Data Center), स्टार्टअप्स (Startups), सेमीकंडक्टर (Semiconductor) और अन्य औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) की आवश्यकता को देखते हुए यह पहल की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट तक मेट्रो कनेक्टिविटी (Metro Connectivity) पूरी तरह विकसित होने तक और उसके बाद भी लास्ट माइल कनेक्टिविटी (Last Mile Connectivity) के लिए इलेक्ट्रिक बसें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने घोषणा की कि 15 जून तक 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा और भविष्य में मांग के अनुसार इस संख्या को बढ़ाकर 500 इलेक्ट्रिक बसों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले और बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए कहा कि पहले प्रदेश टूटी सड़कों, बिजली संकट और खराब कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रहा था, जबकि आज उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और आधुनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।