UPITS-2026 की तैयारियां तेज, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/06/2026): उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 के चौथे संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन प्रांजल यादव, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजयेंद्र पांडियन, विशेष सचिव शिशिर, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश कुमार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आयोजन की तैयारियों, विभागीय समन्वय, आधारभूत सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि देश-विदेश से आने वाले खरीदारों, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रोटोकॉल, चिकित्सा एवं आपातकालीन संचालन, ब्रांडिंग, आवास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिवहन और यातायात प्रबंधन जैसी विभिन्न समितियों के गठन पर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नेतृत्व में इन समितियों द्वारा नियमित समीक्षा और समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
प्रमुख सचिव ने कहा कि यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन, निवेश आकर्षण और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी विभागों और संस्थाओं से इस आयोजन को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, सफल और प्रभावशाली बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।