नोएडा के सलारपुर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (08/06/2026): नोएडा के सलारपुर गांव में सोमवार को विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई। नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्राधिकरण के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

शिलान्यास के तहत गांव में आंतरिक सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 3.77 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। परियोजना के अंतर्गत 20 से अधिक गलियों एवं सड़कों का निर्माण, नालियों का विकास तथा जाल और कलवर्ट का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त गांव में लगभग 3.06 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा ग्रामीणों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

वहीं, गांव के पीछे स्थित बड़े नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2.13 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आरसीसी रिटेनिंग वॉल (दीवार) का निर्माण किया जाएगा। इससे कटाव और अन्य संभावित जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी तथा आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से सलारपुर गांव की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा और ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा। नोएडा प्राधिकरण ने भी क्षेत्र के समग्र विकास तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।