Noida News (06/06/2026): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोएडा लोकमंच के “पहला कदम” अभियान और वर्ल्ड मलयाली काउंसिल, उत्तर प्रदेश प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नोएडा प्राधिकरण के निदेशक (उद्यान) आनंद मोहन सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वृक्ष और हरित क्षेत्र पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट वक्ता डॉ. श्रीराज सोमराजन, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं सीएमओ, महर्षि वेलनेस क्लिनिक, नोएडा ने आयुर्वेद और पर्यावरण के गहरे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्लांट एक्सचेंज गतिविधि रही, जिसमें प्रतिभागियों के बीच लगभग 100 से 200 पौधों का आदान-प्रदान किया गया। इस पहल ने लोगों को पौधों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर सीए अनुप जयरथ, ओपी पारीक, राम शरण गौर, अरविंद सोनी, राजेश श्रीवास्तव, महेश सक्सेना, रेनू छिब्बर, लीका सक्सेना, विभा बंसल, राजेश्वरी त्यागराजन और सुनीता खटाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन बनाकर हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक प्रदूषण कम करने, अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।