विश्व पर्यावरण दिवस पर नवदर्पण संस्था की हरित पहल, 200+ पौधे लगाए और बांटे

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/062026): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवदर्पण संस्था द्वारा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा और कासना क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था ने 200 से अधिक औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण और वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा नागरिकों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने लोगों को पौधों के महत्व, उनके संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नवदर्पण संस्था की श्रीमती रेखा गुर्जर, एडवोकेट काव्या भाटी, डॉ. निखिता नागर, सुनील कुमार और राजकुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने बताया कि औषधीय एवं फलदार पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाने के साथ-साथ समाज को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी लाभ भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। नवदर्पण संस्था ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।