सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग, एक्टिव सिटीज़न टीम ने DM को सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/06/2026): जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए एक्टिव सिटीज़न टीम के प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर जिले में सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की मांग की। इस संबंध में टीम ने एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मौजूद असंतुलन की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिले में निजी अस्पतालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की उपलब्धता अपेक्षाकृत काफी कम है। इससे आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों तथा मध्यमवर्गीय नौकरीपेशा लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
टीम के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकारी अस्पताल ही सबसे बड़ा सहारा होते हैं। ऐसे में बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए जिले में नए सरकारी अस्पतालों की स्थापना समय की मांग बन चुकी है।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर आवश्यक पहल के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य मंजीत सिंह, जेपीएस रावत, रमेश चंदानी, हरेंद्र भाटी एवं आलोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम जनता को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।