सूर्या हत्याकांड: पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचीं भाजपा नेत्री शालिनी सिंह
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (05/06/2026): गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पुत्री एवं भाजपा नेत्री शालिनी सिंह गुरुवार को सूर्या चौहान के घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घटना पर गहरा दुख जताया।
शालिनी सिंह ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया।
परिवार से बातचीत के दौरान शालिनी सिंह ने सूर्या के बड़े भाई को रोजगार उपलब्ध कराने की पेशकश की और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों और संदिग्ध संस्थानों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे से बाहर संचालित किसी भी संस्था या गतिविधि के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उधर, सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर खोड़ा क्षेत्र में स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गौरतलब है कि 28 मई को बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी असद पुलिस कार्रवाई के दौरान मारा जा चुका है, जबकि उसके पिता सहित कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।