टेन न्यूज विशेष: दिल्ली का एकमात्र विधानसभा सीट जो AAP के लिए है ‘अभेद्य’ | दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (05 दिसंबर 2024): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियां सियासी अखाड़े में उतरने के लिए अपनी तैयारी कर रही है। एकतरफ जहां आम आदमी पार्टी अपनी दस वर्षों की प्रचंड बहुमत वाली सत्ता को बचाने और फिर एकबार दिल्ली पर काबिज होने के प्रयासों में जुटी है, तो वहीं दूसरी तरफ लंबे अरसे से दिल्ली में सत्ता का वनवास झेल रही भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए फूल प्रूफ प्लान बनाने में जुटी है। वहीं विधानसभा चुनाव से ठीक पहले “दिल्ली न्याय यात्रा” निकालकर कांग्रेस भी अपनी खोई सियासी जमीन तलाश रही है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से एकमात्र विधानसभा सीट है विश्वासनगर, जो आजतक आम आदमी पार्टी के लिए अभेद्य बना हुआ है।

विश्वासनगर दिल्ली का ‘नागपुर’
विश्वासनगर को दिल्ली का ‘नागपुर’ भी कहा जाता है, क्योंकि विश्वासनगर एकमात्र विधानसभा सीट है जहां आज तक आम आदमी पार्टी को कामयाबी नहीं मिली और बीजेपी के ओपी शर्मा इस सीट से लगातार 3 बार जीत हासिल कर रहे हैं। दिल्ली में विश्वासनगर को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कभी ना कभी जीत दर्ज की है लेकिन विश्वासनगर आजतक आम आदमी पार्टी के लिए अभेद्य किला बना हुआ है।
बता दें कि पहली बार जब 2013 में आम आदमी पार्टी सियासी मैदान में उतरी तब आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थी, लेकिन इस सूची में भी विश्वासनगर नहीं था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली, लेकिन अरविंद केजरीवाल इस प्रचंड आंधी में भी विश्वासनगर इस सूची से बाहर रहा और साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की, आम आदमी पार्टी ने शानदार बहुमत हासिल की लेकिन विश्वासनगर इस सूची से भी बाहर रहा। अब 2025 के विधानसभा चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी विश्वासनगर के अभेद्य किला को भेद पाती है या नहीं।
विश्वास नगर का सियासी समीकरण
विवश्वास नगर विधानसभा सीट पर विभिन्न जातियों और समुदायों का महत्वपूर्ण योगदान है। सबसे बड़े समुदाय के रूप में सिंह जाति है, जिनकी संख्या 20,186 है और यह कुल मतदाताओं का 10.3% हिस्सा है। इसके बाद कुमार समुदाय 11,117 (5.7%), मुस्लिम 11,016 (5.6%), शर्मा 10,077 (5.2%), गुप्ता 9,730 (5%), और जैन 9,719 (5%) मतदाता हैं। अन्य प्रमुख जातियों में लाल समुदाय 5,838 (3%), राम 4,313 (2.2%), चंद 3,140 (1.6%), और अग्रवाल 2,546 (1.3%) शामिल हैं। इसके अलावा प्रसाद 2,159 (1.1%), वर्मा 1,985 (1%), पाल 1,972 (1%), अरोड़ा 1,754 (0.9%), यादव 1,546 (0.8%), प्रकाश और दास समुदाय 1,490 (0.8%) प्रत्येक हैं। छोटे समुदायों में गर्ग 1,328 (0.7%), अग्रवाल (दूसरी प्रविष्टि) 1,321 (0.7%), गोयल 1,116 (0.6%), बंसल 1,088 (0.6%), कपूर 1,012 (0.5%), मित्तल 972 (0.5%), मिश्रा 961 (0.5%), देवी 953 (0.5%), गोयल (दूसरी प्रविष्टि) 847 (0.4%), मल्होत्रा 841 (0.4%), पांडेय 786 (0.4%), क्रिश्चियन 782 (0.4%), और खन्ना 780 (0.4%) हैं। इस क्षेत्र में जातीय विविधता राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करती है, और सभी समुदायों की भूमिका चुनाव परिणामों में महत्वपूर्ण होती है।
पिछले चुनावों का ट्रैक रिकॉर्ड
विवश्वास नगर विधानसभा सीट पर पिछले सात प्रमुख चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दबदबा रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 52.6% वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 39.4% और कांग्रेस (INC) को केवल 6.3% वोट मिले। इससे पहले 2019 के संसदीय चुनाव में BJP को 64.7% वोट मिले थे, जबकि INC को 20.6% और एक अन्य पार्टी (AAAP) को 12.6% वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 45.16% वोट हासिल किए, जबकि AAP को 37.27% और INC को 16.04% वोट मिले। 2014 के संसदीय चुनाव में BJP का वोट शेयर 58.88% था, जबकि INC को 14.84% और AAP को 23.97% वोट मिले थे। 2013 के विधानसभा चुनाव में BJP को 38%, AAP को 25.78%, और INC को 31.39% वोट मिले। 2009 के संसदीय चुनाव में INC ने 57.42% वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि BJP को 37.39% वोट मिले। 2008 के विधानसभा चुनाव में INC ने 51.1% वोट के साथ बढ़त बनाई थी, जबकि BJP को 41.02% वोट मिले थे। पिछले 7 प्रमुख चुनावों में BJP ने 5 बार जीत हासिल की है, जबकि INC केवल 1 बार और एक बार अन्य दल ने बढ़त बनाई है।
2020 विधानसभा चुनाव के परिणाम
2020 के विधानसभा चुनाव में विश्वास नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 65,830 वोट मिले, जो कुल वोटों का 52.6% था। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार दीपक सिंगला दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 49,373 वोट (39.4%) मिले। कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार गुरचरण सिंह को 7,881 वोट (6.3%) प्राप्त हुए। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर 16,457 वोटों (13.1% वोट शेयर) की बढ़त बनाई थी।
रंजन अभिषेक ( टेन न्यूज, नई दिल्ली)
टिप्पणियाँ बंद हैं।