पहलगाम आतंकी हमले का बदला हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया: देवेन्द्र यादव, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 मई, 2025): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत की तीनों सेनाएं बहुत मजबूत है और जो भी देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए आतंकवादी गतिविधियों को देश में प्रायोजित करेगा उसका माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सेनाएं पूरी तरह से सक्षम है।

अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारे देश के 26 निहत्थे लोगों को निशाना बनाया था। उनकी शहादत का बदला हमारी सेनाओं ने कल ऑपरेशन सिंदूर के तहत बखूबी ले लिया। हमें अपनी सेना पर गर्व हैं क्योंकि कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी जाबांज महिलाएं भी भारतीय सेना में मौजूद है। जो इस संकट के समय पुरुष सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की रक्षा के लिए तैयार खड़ीं है।

साथ ही देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को ही देश के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता दिखाते कहा था कि हम देश के साथ है और देश जो भी जवाबी कार्यवाही करेगा, उसको हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा।

अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने समय समय पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए दुश्मनों की कायराना हरकतों का मुहतोड़ जवाब दिया है। हम सेना और उसके प्रत्येक जवान के जज्बे को सलाम करते है और हमें पूरा विश्वास है कि यदि भविष्य में कभी कोई आतंकवादी देश की तरफ आंख उठाकर देखने की कोशिश भी करेगा तो उसका इसी प्रकार पटलवार जवाब दिया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।