नई दिल्ली, (5 दिसंबर 2024): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में चुनाव से पहले वोट काटने का बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा, “मेरे पास इसके पक्के सबूत और गवाह हैं। दो दिन बाद मैं पूरे देश के सामने इस साजिश का पर्दाफाश करूंगा।”
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली समेत कई राज्यों में इसी तरह चुनाव जीते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़ती और षड्यंत्रों के जरिए वोट हासिल करती है। “मैं पूरे देश को बताऊंगा कि भाजपा कैसे महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव जीती और किस तरह से वह दिल्ली में भी वोट काटने की कोशिश कर रही है।”
“दिल्ली की जनता को जागरूक रहना होगा। ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मैं उनका यह खेल नहीं चलने दूंगा,” केजरीवाल ने कहा।
अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है। अब सबकी नजरें उनके आगामी खुलासे पर टिकी है।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।