Noida News (01/06/2026): नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख 62 हजार 250 रुपये नकद, 160 ताश के पत्ते, 22 मोबाइल फोन, सात दोपहिया वाहन और एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय सूचना के आधार पर सेक्टर-51 स्थित एक होटल के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान होटल में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 20 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों से अपने वाहनों के जरिए यहां पहुंचे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपसी सहमति से पैसे लगाकर जुआ खेलते थे। इसके लिए होटल में कमरे किराए पर लिए जाते थे, जहां नियमित रूप से जुए की महफिल सजाई जाती थी। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, झांसी, इटावा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा के निवासी शामिल हैं। इनमें कुछ आरोपी ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुछ गिरफ्तार व्यक्तियों पर पूर्व में मारपीट, सड़क दुर्घटना और जुआ खेलने से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।