IBA और यथार्थ हॉस्पिटल की साझेदारी से कर्मचारियों व उद्यमियों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/06/2026): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “IBA–Yatharth Healthcare Connect 2026” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

यथार्थ हॉस्पिटल प्रबंधन ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, IBA पदाधिकारियों एवं उद्यमियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर IBA से जुड़े उद्यमियों, उनके परिवारजनों तथा औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा जारी हेल्थ बेनिफिट एवं डिस्काउंट कार्ड का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यथार्थ हॉस्पिटल की टीम ने अस्पताल की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आपातकालीन सेवाओं एवं स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों पर भी जागरूकता प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा राधारमण सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। IBA और यथार्थ हॉस्पिटल की यह पहल हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी।

यथार्थ हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राघव केसरी ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी उसका दायित्व है। उन्होंने कहा कि IBA के साथ यह साझेदारी उद्यमियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि उद्योग जगत की आवश्यकताओं को समझते हुए यथार्थ हॉस्पिटल ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। यह केवल एक औपचारिक समझौता नहीं, बल्कि उद्यमियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से हजारों परिवार लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम में IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल के बीच दीर्घकालिक स्वास्थ्य सहयोग पर सहमति बनी। दोनों संस्थाओं ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। इन शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, चिकित्सीय परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कारखाना निदेशक अंशुल त्रिपाठी, पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग जी.पी. गोस्वामी, जीएसटी विभाग के सीटीओ तरुण राय, प्रख्यात उद्योगपति सी.पी. राय, फायर स्टेशन ऑफिसर विनोद कुमार पांडेय तथा वरिष्ठ समाजसेवी राहुल नंबरदार उपस्थित रहे।

यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से डॉ. राघव केसरी (सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, मेडिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. अश्विनी कंसल (सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन), कुलदीप सिंह हांडा (यूनिट हेड, सेल्स एंड मार्केटिंग) एवं सोनू कुमार (असिस्टेंट मैनेजर, सेल्स एंड मार्केटिंग) सहित चिकित्सा एवं प्रबंधन टीम उपस्थित रही।

IBA की ओर से अध्यक्ष अमित उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, संयुक्त सचिव दक्ष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा, संजय पांचाल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम में युवा उद्यमी विकास राय की भी विशेष भूमिका रही। IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल को एक मंच पर लाने और इस स्वास्थ्य सहयोग पहल को मूर्त रूप देने में उनके योगदान की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इसके अलावा थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार एवं यथार्थ हॉस्पिटल चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा की।

समापन अवसर पर मथुरा से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) योगेश कुमार नौहवार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल की इस पहल को उद्योग जगत, श्रमिक वर्ग और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी जनहितकारी पहलें स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के समग्र विकास में भी योगदान देती हैं।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, चिकित्सकों, उद्यमियों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल को उद्योग जगत और समाज के स्वास्थ्य कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम बताया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।