ताजमहल की खूबसूरती ने जीता 30 देशो की विदेशी सुंदरियों का दिल, जमकर ली सेल्फी और बनाई रील्स

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (26/08/2026): आगरा में बुधवार को मिस टीन इंटरनेशनल की 30 से अधिक देशों की फाइनलिस्ट ताजमहल देखने पहुंचीं। संगमरमर के इस ऐतिहासिक स्मारक को पहली बार सामने देखकर प्रतिभागियों में खास उत्साह नजर आया। उन्होंने ताजमहल परिसर में करीब 30 मिनट बिताए और डायना बेंच पर अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराया। ताज की पृष्ठभूमि में कई प्रतिभागियों ने सेल्फी और रील्स भी बनाईं।

ताजमहल की वास्तुकला और खूबसूरती ने विदेशी प्रतिभागियों को खासा प्रभावित किया। उन्होंने स्मारक के इतिहास के साथ शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी के बारे में भी जानकारी ली। सुरक्षाकर्मियों और साथ मौजूद लोगों ने उन्हें ताजमहल से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां बताईं। ताज को देखकर कई प्रतिभागियों ने इसे बेहद खूबसूरत बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी इमारत पहले कभी नहीं देखी।

फाइनलिस्ट के ताजमहल पहुंचने के दौरान पर्यटकों में भी उत्सुकता दिखाई दी। एक साथ कई देशों की प्रतिभागियों को देखकर लोग उनके साथ तस्वीर लेने के लिए आगे आए। पर्यटकों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया, जिसका प्रतिभागियों ने भी मुस्कुराकर जवाब दिया। इस दौरान मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की विजेता स्पेन की लोरेना रुइज भी मौजूद रहीं।

भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने ताजमहल की पच्चीकारी और पत्थरों पर की गई बारीक नक्काशी को करीब से देखा। उन्होंने स्मारक के संरक्षण और रखरखाव से संबंधित जानकारी भी हासिल की। भारत, अमेरिका, स्पेन, मेक्सिको, फिलीपींस, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स और कंबोडिया समेत 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों ने कहा कि विदेशी प्रतिभागियों का ताजमहल पहुंचना भारत की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों से चुनी गई 13 से 19 वर्ष की प्रतिभागियां शामिल होती हैं। इसमें केवल बाहरी सुंदरता ही नहीं, बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संवाद क्षमता और मंच पर प्रस्तुति को भी महत्व दिया जाता है। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में इंटरव्यू, इवनिंग गाउन और स्विमवियर राउंड शामिल होते हैं। 2026 का ग्रैंड फिनाले 30 अगस्त को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।