जेवर-टप्पल के बीच 8 हजार हेक्टेयर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
टेन न्यूज नेटवर्क
Yamuna Authority News (27/08/2026): जेवर एयरपोर्ट और अलीगढ़ के टप्पल-बाजना शहरी केंद्र के बीच करीब 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में नया औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना प्राधिकरण इस क्षेत्र का तकनीकी अध्ययन और मास्टर प्लान तैयार कराने के लिए कंसल्टेंसी कंपनी का चयन करेगा। इसके लिए तीन कंपनियों ने निविदा में हिस्सा लिया है।
प्राधिकरण की ओर से तकनीकी व्यवहारिकता रिपोर्ट और मास्टर प्लान तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, फीडबैक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और वायंट्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने रुचि दिखाई है। अब पहले तकनीकी निविदाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। तकनीकी स्तर पर योग्य पाई जाने वाली कंपनियों की वित्तीय निविदा खोली जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन होगा।
जेवर एयरपोर्ट और प्रस्तावित एविएशन हब के नजदीक स्थित यह जमीन यमुना प्राधिकरण के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फेज-1 और फेज-2 के मौजूदा मास्टर प्लान में यह क्षेत्र शामिल नहीं है। एयरपोर्ट के आसपास तेजी से बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए प्राधिकरण इस इलाके को अनियोजित विकास और अवैध कॉलोनियों से बचाने के लिए सुनियोजित तरीके से विकसित करना चाहता है।
प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में उद्योगों के साथ आवासीय, वाणिज्यिक और होटल सेक्टर के लिए भी स्थान निर्धारित किए जाएंगे। एयरपोर्ट की नजदीकी के कारण होटल और व्यावसायिक गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। वहीं, एयर कार्गो संचालन को देखते हुए लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और माल परिवहन से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी यहां पर्याप्त संभावनाएं हैं।
इस परियोजना से यमुना प्राधिकरण के फेज-1 और फेज-2 क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और नियोजित विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर, टप्पल-बाजना शहरी केंद्र में प्राधिकरण मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में नया औद्योगिक गलियारा एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को एक साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।