भाजपा ने दिल्ली – हरियाणा समेत 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28 May 2026): भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान किया है। पार्टी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनाया है, जबकि अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा की कमान दी गई है। वही हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और Abhishek Debroy को त्रिपुरा भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के इस फैसले को आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए केवल सिंह ढिल्लों का राज्य की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। वह बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं और 2022 के संगरूर लोकसभा उपचुनाव के साथ-साथ 2024 के बरनाला विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब के बड़े उद्योगपतियों में गिना जाता है और उनकी पहचान विकासवादी नेता के रूप में रही है। वह पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh के करीबी माने जाते रहे हैं। राजनीतिक हलकों में उन्हें ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है जिन्होंने हमेशा विकास के मुद्दों पर राजनीति की और विवादों से दूरी बनाए रखी।

बीजेपी का यह संगठनात्मक बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब पंजाब समेत कई राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। खासतौर पर पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले पार्टी ने नेतृत्व में बदलाव कर संगठन को नई दिशा देने का संकेत दिया है। सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी सौंपना बीजेपी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। वहीं हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के जरिए पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।