भाजपा चलाएगी 12 वर्षों की उपलब्धियों पर 5 जून से 21 जून तक जनसंपर्क अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (28/05/2026): तिलपता चौक स्थित गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यशाला में भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की। मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत जनपद के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 5 जून को सभी मंडलों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण विभाग राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह वाईएमसीए क्लब, ग्रेटर नोएडा में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि 14 से 16 जून तक सभी ब्लॉकों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ से संबंधित मार्गदर्शन मिलेगा। 16 जून को ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा 17 से 20 जून तक दादरी नगर में प्रदर्शनी आयोजित होगी, जबकि 18 जून को प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 8 से 14 जून के बीच ख्याति प्राप्त लोगों से संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्रगति पथ यात्रा के माध्यम से विकास परियोजनाओं का भ्रमण भी कराया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदीप मंगल, संगीता तिवारी और संजय रावत को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।