Delhi News (28/05/2026): दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती महंगाई और ऊंचे किराए को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। इसकी वजह IIT के एक पीएचडी छात्र की वायरल पोस्ट बनी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि NCR में दो लोगों के लिए सामान्य जीवन जीने में हर महीने 85 से 95 हजार रुपये तक खर्च हो जाते हैं।
आईआईटी के शोध छात्र मिश्रा देव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कोई कपल 50 से 60 हजार रुपये महीने में दिल्ली-एनसीआर में कैसे गुजारा कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह खुद बेहद साधारण जीवनशैली अपनाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका मासिक खर्च करीब 95 हजार रुपये तक पहुंच जाता है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि NCR में मकान का किराया, सोसाइटी मेंटेनेंस, बिजली-पानी के बिल, राशन, यात्रा और अन्य जरूरी खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए हर महीने बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है।
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने बताया कि नोएडा में घर तलाशने के दौरान कई जगह 2BHK फ्लैट का किराया 45 से 50 हजार रुपये तक बताया गया। इसके अलावा अलग से मेंटेनेंस चार्ज भी देना पड़ रहा था। वहीं, कुछ प्रीमियम सोसाइटियों में 3BHK फ्लैट का किराया 75 हजार रुपये और मेंटेनेंस 15 हजार रुपये तक बताया गया।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि महानगरों में बढ़ती महंगाई के कारण नौकरीपेशा और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि अच्छी सैलरी होने के बावजूद बचत करना अब बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।