दिल्ली में भ्रष्टाचार का दरवाजा खोल चुकी है दिल्ली सरकार: AAP विधायक संजीव झा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (25 मई 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजीव झा ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के डेढ़ साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन ऐसा कोई विभाग नहीं बचा जहां भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप न लग रहे हों। उन्होंने राशन कार्ड (Ration Card) और स्वास्थ्य व्यवस्था (Health System) को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आते ही पारदर्शी ऑनलाइन सिस्टम खत्म कर दिया, जिसके बाद भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा।

संजीव झा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान राशन कार्ड “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come First Serve) के आधार पर ऑनलाइन बनाए जाते थे और उसमें किसी प्रकार की पैसे की सेटिंग नहीं चलती थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद यह सिस्टम हटाया गया, जिसके कारण भ्रष्टाचार का रास्ता खुल गया। उन्होंने दावा किया कि राशन कार्ड अब सिर्फ उन्हीं लोगों के बन रहे हैं जिनकी “पैसों की सेटिंग” है, जबकि पुराने कार्ड काटे जा रहे हैं।

AAP नेता ने कहा कि हाल ही में राशन कार्ड मामले में एक असिस्टेंट कमिश्नर के रिश्वत लेते पकड़े जाने से साफ हो गया है कि विभागों में भ्रष्टाचार गहराई तक फैला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मंत्रियों (Ministers) और उच्च स्तर का संरक्षण नहीं होता तो ऐसे मामले सामने नहीं आते। संजीव झा ने यहां तक कहा कि इस भ्रष्टाचार के तार कैबिनेट और मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़े हो सकते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं (Healthcare) को लेकर भी उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AAP सरकार के दौरान अस्पतालों की जरूरतों के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया (Tender Process) होती थी, जिससे पारदर्शिता बनी रहती थी और भ्रष्टाचार की संभावना नहीं रहती थी। लेकिन बीजेपी सरकार ने वह पोर्टल बंद कर दिया, जिसके कारण जनता को किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल रही है।

संजीव झा ने दावा किया कि अब अस्पतालों में जो सामान भेजा जा रहा है, उसे कई अस्पताल लेने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह बुराड़ी के एक अस्पताल पहुंचे तो वहां सर्जरी ग्लासेस (Surgery Glasses) तक उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था का “बेड़ा गर्क” कर दिया है, जबकि AAP सरकार के दौरान लोगों की जांच और इलाज मुफ्त में सुचारू रूप से होते थे।

उन्होंने कहा कि सीबीआई (CBI) की जांच में “रंगीला बंधु” नाम सामने आया है और सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री को इन मामलों की जानकारी नहीं थी। संजीव झा ने आरोप लगाया कि जहां मंत्रियों की “सेटिंग” नहीं हो पाती, वहीं जांच शुरू हो जाती है।

AAP नेता ने बिजली (Electricity) और पानी (Water Crisis) की समस्याओं का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिल्ली में घंटों बिजली कटौती हो रही है और लोग पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज जनता का शोषण हो रहा है।

संजीव झा ने कहा कि जब तक प्रक्रियाओं (Processes) को पारदर्शी और व्यवस्थित नहीं बनाया जाएगा, तब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के अंदर “इंसानियत” जागेगी और सरकार जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम करेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।