गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के प्रयासों से हटा सड़क के बीच खड़ा पोल, टला बड़ा हादसा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida West (25/05/2026): गौर चौक से एक मूर्ति चौक के बीच चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान ATS राउंडअबाउट के पास सड़क के बीचों-बीच खड़ा बिजली का पोल लंबे समय से दुर्घटना का बड़ा खतरा बना हुआ था। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क के बीच मौजूद यह पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर इस गंभीर समस्या को ट्वीट और लगातार प्रयासों के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। इसके बाद प्राधिकरण ने मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त बिजली पोल को हटाने की कार्रवाई की।

हालांकि, यह बेहद चिंताजनक विषय है कि सड़क चौड़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के दौरान भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। सड़क के बीचों-बीच बिजली पोल का बने रहना आम जनता की जान को जोखिम में डालने जैसा था, जिसका खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ सकता था।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों को निर्माण कार्यों के दौरान नियमित निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा देखने को न मिले।

स्थानीय नागरिकों ने पोल हटाए जाने की कार्रवाई का स्वागत करते हुए भविष्य में सभी विकास कार्यों में अधिक जिम्मेदारी और सतर्कता बरतने की मांग की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।