Breaking News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के विमान में तकनीकी गड़बड़ी!

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (25/05/2026): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के विमान में सोमवार को बड़ा तकनीकी हादसा होते-होते टल गया। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई और इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद विमान की उड़ान रोक दी गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में किसी बड़े हादसे या इंजन फेल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।