ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की मांग तेज, कई प्रमुख संस्थाएं और RWAs आए साथ

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/05/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वर्षों से लंबित मेट्रो परियोजना को लेकर अब क्षेत्रवासियों की आवाज़ लगातार बुलंद होती जा रही है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को औपचारिक पत्र भेजकर मेट्रो DPR को तत्काल मंजूरी देने की मांग की गई है। इस अभियान को अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई प्रमुख संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं RWAs का समर्थन भी मिल रहा है। नवरत्न फाउंडेशन, एक्टिव एनजीओ, नोवरा, नोफा, हेल्पिंग हैंड्स, चैलेंजर ग्रुप, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन एवं एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट सहित कई सक्रिय संस्थाओं ने इस मुहिम के समर्थन में पत्र भेजकर मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता देने की मांग की है। वहीं फर्स्ट एवेन्यू गौर सिटी और सेवियर ग्रीनआर्क जैसी AOA भी इस अभियान से जुड़ी हैं।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने बताया कि केवल ऑनलाइन याचिका तक सीमित न रहकर प्रशासनिक स्तर पर भी कई प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को विस्तृत मांग पत्र रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया, जिसे 22 अप्रैल को आधिकारिक रूप से प्राप्त भी कर लिया गया। साथ ही PMO पोर्टल पर शहरी विकास विभाग एवं उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। शिकायतों को लखनऊ स्थित जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी एवं दिल्ली स्थित संबंधित अर्बन डेवलपमेंट प्लानिंग अधिकारियों को आगे की कार्रवाई हेतु प्रेषित किया है।

समिति के अनुसार, Change.org पर शुरू की गई ऑनलाइन याचिका को अब तक 3000 से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है। बड़ी संख्या में निवासी इस अभियान से जुड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेट्रो अब केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की आवश्यकता बन चुकी है। समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि यदि समय रहते इस परियोजना को मंजूरी नहीं दी गई, तो आने वाले समय में क्षेत्र की यातायात और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और गंभीर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का इस मुहिम से जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि है और इससे अभियान को और मजबूती मिलेगी।

समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा,

“यह केवल मेट्रो की मांग नहीं, बल्कि लाखों लोगों के बेहतर भविष्य, सुरक्षित यात्रा, समय की बचत और बेहतर जीवन गुणवत्ता की मांग है। अब समय आ गया है कि सरकार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता दे।” उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह जनहित में चलाया जा रहा है और लगातार अधिक निवासी, सामाजिक संस्थाएं एवं RWAs इससे जुड़ रहे हैं। समिति ने सभी सहयोगी संस्थाओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।