New Delhi News (20 May 2026): राजधानी दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके का है, जहां श्याम लाल कॉलेज के पास देर रात बदमाशों ने 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मृतक मौजपुर के गुरुद्वारा मोहल्ला का रहने वाला था। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू किए। जानकारी के मुताबिक, केशव चौक के पास अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घायल अमानुल्लाह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजधानी के बीचोंबीच कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की हत्या ने यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का डर खत्म होता जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, हर बड़ी वारदात के बाद जांच और कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन लगातार हो रही हत्याएं और गोलीबारी यह दिखाती हैं कि अपराध नियंत्रण के सरकारी दावे जमीन पर असरदार साबित नहीं हो रहे।
राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर अब सरकार और प्रशासन दोनों विपक्ष के निशाने पर हैं। दिल्ली में आए दिन हत्या, लूट, गैंगवार और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि जब राजधानी में ही लोग सुरक्षित नहीं हैं तो कानून-व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों का क्या मतलब रह जाता है। जनता अब सिर्फ बयान नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई और सुरक्षित माहौल की मांग कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।