New Delhi News (24 October 2026): NCR में प्रदूषण कम करने के प्रयासों को गति देने के लिए गौतमबुद्धनगर में परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। बैठक में वाहन स्वामियों को सरकारी योजना की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक बसों का पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
शनिवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने बस ऑपरेटर्स को योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। साथ ही, उन्हें परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर योजना से जुड़ने की अपील की।
बैठक में गाजियाबाद के संभागीय परिवहन अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा और गौतमबुद्धनगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार मौजूद रहे।
बैठक में शामिल बस ऑपरेटर्स ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे आपस में चर्चा कर अधिक से अधिक वाहनों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने का प्रयास करेंगे।
परिवहन विभाग की इस पहल का उद्देश्य NCR में प्रदूषण कम करने के प्रयासों में परिवहन क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाना और बस ऑपरेटर्स को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।