छठ पूजा से पहले CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, मुनक नहर के पुनर्विकास कार्य का किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (24 October 2026): दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने प्रेमबाड़ी पुल (Prembari Pul) और सिंगलपुर (SingalPur) के पास मुनक नहर (Munak Canal) के पुनर्विकास कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के तहत विकसित की जा रही पार्किंग, फुटपाथ, जल निकासी व्यवस्था और पौधारोपण के कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मौके पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

डिजाइन की खामियां दूर करने और निर्माण की गुणवत्ता पर जोर

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परियोजना में सामने आई डिजाइन संबंधी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और सभी काम निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पार्किंग, फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था में जरूरी सुधार करने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।

छठ पूजा से पहले सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा (Chhath Puja) के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने परियोजना के काम में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि क्षेत्र में आने वाले लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक माहौल मिले।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।