यमुना प्राधिकरण ने तिरथली गांव के किसानों को दिए 7% आबादी भूखंड के आरक्षण पत्र
टेन न्यूज नेटवर्क
Yamuna Authority News (19/05/2026): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने किसानों के हित में अहम कदम उठाते हुए सोमवार को सेक्टर-29 स्थित तिरथली गांव के किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने के लिए आरक्षण पत्र जारी कर दिए हैं।
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह ने कृषक वीरेंद्र कुमार को औपचारिक रूप से आरक्षण पत्र सौंपकर प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके अलावा 588 अन्य किसानों के आरक्षण पत्र भूलेख विभाग द्वारा डाक के माध्यम से भेजे गए हैं।
YEIDA द्वारा सेक्टर-29 में विकसित किए जा रहे अपैरल पार्क प्रोजेक्ट के तहत प्रभावित किसानों को उनका अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण ने सभी पात्र किसानों के लिए आरक्षण पत्र निर्गत कर दिए हैं, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इन भूखंडों का विकास कार्य पूरा कर किसानों को भौतिक कब्जा भी सौंप दिया जाएगा। YEIDA की इस पहल को किसान हित और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।