Breaking News: पत्नी को लेने गया युवक जिंदा जला!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19 May 2026): राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतक युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह आग की लपटों में घिरा हुआ चौथी मंजिल से नीचे आता दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाना क्षेत्र स्थित जहांगीरपुरी इलाके की है। युवक उत्तम नगर से अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं और कुछ देर बाद युवक जलती हुई हालत में चौथी मंजिल से नीचे गली में पहुंचा। आसपास मौजूद लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद युवक ने मौत से पहले पुलिस को बयान दिया था। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और सास के साथ उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। युवक ने यह भी दावा किया कि इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घर के मालिक ने भी बताया कि पीड़ित ने जलने के बाद अपनी पत्नी और सास पर आग लगाने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक की पत्नी और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उधर, पत्नी और सास ने युवक के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि युवक अपने साथ तेल और फिनाइल लेकर आया था। आरोपियों के मुताबिक, जब घर का गेट नहीं खोला गया तो युवक ने पहले फिनाइल पी और फिर खुद को आग लगा ली।

घटना स्थल से चौथी मंजिल से लेकर गली तक जले हुए अवशेष मिले हैं। मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।