BIG BREAKING: केजरीवाल समेत AAP के कई बड़े नेताओं पर अवमानना कार्रवाई, दिल्ली की राजनीति में भूचाल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (14 मई 2026): दिल्ली की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा (Justice Swarn Kanta Sharma) ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ आपराधिक अवमानना (Criminal Contempt) की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद राजधानी की सियासत में भारी हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, केजरीवाल पर सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से न्यायपालिका (Judiciary) को निशाना बनाने के आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों का दावा है कि अदालत ने कथित मानहानिकारक पत्र (Defamatory Letter) और एडिटेड वीडियो (Edited Video) पोस्ट किए जाने को गंभीरता से लिया है।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), संजय सिंह (Sanjay Singh), विनय मिश्रा (Vinay Mishra) और सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। अदालत द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो सामग्री की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच AAP के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा (Anurag Dhanda) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से बताया है कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा इस केस से हट चुकी हैं। वहीं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दो महत्वपूर्ण बातें दोहराईं। पहली, यह कार्रवाई व्यक्तिगत कारणों से नहीं बल्कि न्यायपालिका की गरिमा और संस्थागत सम्मान के लिए की जा रही है। दूसरी, उनके पास दो विकल्प थे, लेकिन उन्होंने कठिन और असहज रास्ता चुनने का निर्णय लिया।

इस कार्रवाई के बाद दिल्ली की राजनीतिक फिजा गरमा गई है और आने वाले दिनों में यह मामला राष्ट्रीय राजनीति और न्यायिक बहस का बड़ा केंद्र बन सकता है।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।