श्रमिक आंदोलन हिंसा केस में बड़ा एक्शन: दो आरोपियों पर NSA

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (14/05/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी और अराजकता फैलाने के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी सत्यम वर्मा और आकृति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की हिंसक गतिविधियों और भीड़ को भड़काने में अहम भूमिका सामने आई है।

कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में इस मामले से जुड़े कई मुकदमे पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गतिविधियों से कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति पर गंभीर प्रभाव पड़ा, जिसके चलते NSA जैसी कठोर कार्रवाई की गई।

मामले की जांच के दौरान आरोपी सत्यम वर्मा से जुड़े कुछ चौंकाने वाले वित्तीय तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक उसके निजी बैंक खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम विदेशों से डॉलर, पाउंड और यूरो जैसी विदेशी मुद्राओं में प्राप्त हुई। जांच एजेंसियां अब इन ट्रांजेक्शनों के स्रोत, उद्देश्य और संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि खातों में आई रकम को अलग-अलग समय पर अन्य निजी खातों में ट्रांसफर किया गया। पुलिस इस पूरे फंड फ्लो और उससे जुड़े व्यक्तियों एवं संगठनों की भूमिका की जांच में जुटी है।

कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार सत्यम वर्मा कई संगठनों से जुड़ा हुआ है, जिनकी गतिविधियों और संपर्कों की भी गहन छानबीन की जा रही है। मामले में बैंकिंग रिकॉर्ड, विदेशी लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने स्पष्ट किया है कि हिंसा और अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच जारी रहेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।