पीएम मोदी पर सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/05/2026): आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी, जिला गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाजवादी पार्टी के अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अशोभनीय भाषा के प्रयोग की कड़ी निंदा की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत मर्यादा, सामाजिक सम्मान और भारतीय संस्कारों को ठेस पहुँचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक दलों का नेतृत्व ही मर्यादाओं की अनदेखी करने लगे, तो उनके कार्यकर्ताओं से संयमित भाषा और शालीन आचरण की अपेक्षा करना कठिन हो जाता है।
उन्होंने महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई टिप्पणी को लोकतांत्रिक गरिमा और राजनीतिक शिष्टाचार पर आघात बताया। भाजपा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है, किंतु कुछ लोग राजनीतिक हताशा में सभी सीमाएँ लांघ रहे हैं।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी सदैव भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। किसी भी वर्ग, समाज अथवा राष्ट्र नेतृत्व के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक संस्कृति को दूषित करता है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचाता है। पार्टी ने विपक्ष से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने, समाज में सौहार्द बनाए रखने तथा सार्वजनिक जीवन में शालीन एवं जिम्मेदार भाषा के प्रयोग की अपील की।
कार्यक्रम में सुभाष भाटी, वीरेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, संजय चेची, पवन रावल, विकास चौधरी, डिम्पल आनंद, सत्यपाल शर्मा, महेश शर्मा, रजनी तोमर, वंदना वानखेड़े, राज नागर, योगेश चौहान, मुकेश भाटी, अन्नू सिंह, डॉ. आरती शर्मा, मनोज मावी, भगवत प्रसाद शर्मा, विशाल कुमार, सुनील सोनक, संदीप शर्मा, विजय कसाना, अशोक रावल, अश्वनी गोयल, लोकेश त्यागी, ज्योति सिंह, गायत्री, उषा वत्स, हेमंत त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।