शहीद दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि पर सेक्टर-36 में लगा वाटर कूलर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/05/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में 1857 की क्रांति के वीर सेनानी शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि के अवसर पर आम जनता की सुविधा हेतु वाटर कूलर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व अध्यक्ष आर्य सूरत नागर, श्रीनिवास भाटी एवं सुनील प्रधान के नेतृत्व में किया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा एवं तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सेक्टर के तीन नंबर गेट पर मीठे जल का वितरण भी किया गया।

क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर युवा समिति के अध्यक्ष सुनील प्रधान एवं पूर्व अध्यक्ष सूरत नागर ने कहा कि समाज सेवा ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी उद्देश्य से सेक्टर-36 में आम लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगाया गया है, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीद के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मास्टर दिनेश नागर, श्रीनिवास भाटी, पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह (पप्पी भाई), प्रवीण भारतीय, पूर्व अध्यक्ष बलराज हूंण, ज्ञानवीर पहलवान, राजेश डेढ़ा (अध्यक्ष सेक्टर-37), पप्पू नागर, गौतम नागर, राजू पंडित, मेहरचंद, वेद नागर, विनोद नागर, तेजवीर मावी, ब्रह्म प्रधान, महासचिव शरद शर्मा, मुकेश कसाना, विनोद सरधना, हरिशंकर शर्मा, राकेश नागर, विपिन सिंह, गौरव भाटी, जितेंद्र, अभिषेक, कृष नागर, आशु नागर एवं लविश नागर सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।