CBSE 12वीं में जी.डी. गोयंका स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 98% अंक हासिल कर प्रज्ञा भारती बनीं टॉपर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/05/2026): स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया।
कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम (सत्र 2025-26) का विवरण इस प्रकार है:-
परीक्षा में सम्मिलित कुल छात्र-छात्राएं : 76
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी : 11
80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी : 30
70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी : 53
प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी : 73
विद्यालय के प्रमुख स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी—
प्रज्ञा भारती — 98% (प्रथम स्थान एवं कला संकाय में प्रथम)
आदित्य कुमार सिंह — 94.8% (द्वितीय स्थान)
अथर्व जैन — 94.8% (द्वितीय स्थान एवं विज्ञान संकाय में प्रथम)
कौस्तुब सिंह — 94.6% (तृतीय स्थान)
सृष्टि सिंघल — 94.6% (तृतीय स्थान)
सोनाक्षी श्रीवास्तव — 94% (चतुर्थ स्थान)
कबीर गुप्ता — 93.8% (पंचम स्थान)
सारा साध — 93.4% (षष्ठम स्थान एवं कॉमर्स संकाय में प्रथम)
यशवी सिंह — 90.8% (सातवां स्थान)
आरव ठाकुर दत्त इस्सर — 90.6% (आठवां स्थान)
आद्या गोस्वामी — 90.4% (नवां स्थान)
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। विद्यालय ने इस परिणाम को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।