CBSE 12वीं में समसारा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, मयंक झा बने स्कूल टॉपर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13/05/2026): आज बुधवार को CBSE द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही समसारा विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए।

विज्ञान वर्ग के छात्र मयंक झा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, विज्ञान वर्ग की ही आरज़ू गर्ग ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग की छात्रा काशिका सैनी ने 89.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग की माही भाटी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि कला वर्ग की तूलिका चौधरी और कॉमर्स वर्ग की कृतिका भाटी ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए। विशेष उपलब्धि के रूप में पेंटिंग विषय में अनुष्का यादव, काशिका सैनी और तूलिका चौधरी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी समस्त समसारा परिवार को कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।