जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की पहल रंग लाई, नोएडा एयरपोर्ट से महंगे टिकट हुए सस्ते

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (13/05/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से 15 जून 2026 से शुरू होने जा रही घरेलू उड़ानों से पहले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शुरुआती बुकिंग में जेवर एयरपोर्ट से उड़ानों का किराया दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से अधिक होने पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जेवर विधायक के प्रयासों और हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने कई प्रमुख रूट्स पर किरायों में भारी कटौती कर दी है। इससे अब जेवर एयरपोर्ट से हवाई सफर आम यात्रियों के लिए पहले के मुकाबले अधिक किफायती और सुविधाजनक होगा।

शुरुआती बुकिंग के दौरान जेवर से लखनऊ का किराया दिल्ली (IGI) एयरपोर्ट की तुलना में काफी ज्यादा था, जबकि उत्तर प्रदेश में विमान ईंधन (ATF) पर वैट केवल 1 प्रतिशत है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि जेवर एयरपोर्ट किसानों के त्याग, क्षेत्रीय विकास और आम जनता की उम्मीदों का प्रतीक है, इसलिए यहां से हवाई यात्रा आम लोगों के लिए किफायती होनी चाहिए।

विधायक के हस्तक्षेप और जनदबाव के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने जेवर-लखनऊ रूट का किराया करीब ₹5,000 से घटाकर ₹3,394 कर दिया है। वहीं अकासा एयर ने भी मुंबई और बेंगलुरु समेत अन्य रूट्स पर ₹1,500 से ₹2,000 तक किराया कम किया है।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया केंद्र बनने जा रहा है। यदि यहां का किराया दिल्ली एयरपोर्ट से ज्यादा रहेगा, तो आम यात्रियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। हमने इस मुद्दे को सरकार और एयरलाइंस कंपनियों के सामने मजबूती से रखा, जिसके बाद किरायों में कमी की गई है। हमारा लक्ष्य है कि जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे आधुनिक, सुलभ और जनहितैषी एयरपोर्ट बने।

मुख्य बिंदु:

* लखनऊ रूट पर करीब ₹1,587 तक किराया कम
* जेवर और दिल्ली एयरपोर्ट के किरायों में अंतर हुआ बेहद कम
* एयरपोर्ट पर ऑफलाइन टिकट काउंटर की सुविधा शुरू
* 15 जून से पहली लखनऊ फ्लाइट सुबह 7:05 बजे होगी रवाना
* व्यापारियों, छात्रों और क्षेत्रीय यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि किरायों में यह कटौती जेवर एयरपोर्ट को उत्तर भारत का प्रमुख एयर ट्रैवल हब बनाने में मददगार साबित होगी। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

किरायों में कमी के फैसले के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि एयरपोर्ट शुरू होते ही यात्रियों की बड़ी संख्या यहां से सफर करेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।