ग्रेटर नोएडा की फोम फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/05/2026): ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित एक फोम निर्माण कंपनी में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कंपनी परिसर से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तत्काल हरकत में आया और कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार आग दादरी क्षेत्र में स्थित डीएमआरसी फोम कंपनी के प्लॉट नंबर एच-1 में लगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री परिसर में पड़े स्क्रैप और सूखी घास-फूस ने आग को तेजी से फैलाने का काम किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने तुरंत तीन फायर टेंडरों को मौके पर भेजा। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे तक लगातार मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया ताकि आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक न पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद कंपनी परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर निकलते दिखाई दिए। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी।
जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि आग मुख्य रूप से स्क्रैप सामग्री और सूखे कचरे में लगी थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा इंतजामों और अग्निशमन उपकरणों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।